Coronavirus Lockdown: अपने अपने गृह नगर लौटना चाह रहे सैकड़ों प्रवासी कामगारों की सूरत में पुलिस के साथ झड़प

Coronavirus Lockdown: अपने अपने गृह नगर लौटना चाह रहे सैकड़ों प्रवासी कामगारों की सूरत में पुलिस के साथ झड़प

सूरत:

Coronavirus Lockdown: गुजरात के सूरत में अपने अपने गृह नगर लौटना चाह रहे सैकड़ों प्रवासी कामगारों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. बड़ी संख्या में मौजूद कामगार खुद को वापस भेजे जाने की मांग कर रहे थे. यह चौथा मौका है जब सूरत में कामगारों ने विरोध प्रदर्शन किया हो.

विरोध कर रहे कामगार सूरत के बाहरी इलाके में स्थ‍ित वरेली के बाजार में इकट्ठा हुए थे. कामगारों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे.

सूरत के पालनपुर पाटिया इलाके में भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के सैकड़ों प्रवासी कामगारों ने शुक्रावर को सूरत से अपने घर लौटने के लिए यात्रा शुरू कर दी. हालांकि, यहां अन्य राज्यों के लोगों को अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा. कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से शहर में फंसे एवं अपने-अपने राज्य लौटना चाह रहे कामगारों के हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले हैं. प्रशासन ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के कामगारों को यहां से जाने की इजाजत दे दी थी.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here