Coronavirus Maharashtra News: Health Workers Infected in Mumbai, 37 New Cases Found in Pune – Coronavirus Maharashtra News: मुंबई में स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के मामले बढ़े, पुणे भी 37 नए केस मिले

Coronavirus Maharashtra News: मुंबई के बाद राज्य का दूसरा सबसे प्रभावित जिला पुणे है

मुंबई:

मुंबई में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले सोमवार को बढ़ गए बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मरीन लाइंस के बॉम्बे अस्पताल के एक तकनीशियन और ग्रांट रोड स्थित भाटिया अस्पताल की 11 नर्सें, दादर के शुश्रुषा अस्पताल की चार और नर्सों तथा दो डॉक्टरों के को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. BMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम (बॉम्बे) अस्पताल के कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं. उन्होंने अस्पताल को सील करने से इनकार किया, क्योंकि जिस विभाग में तकनीशियन तैनात था, वह अस्पताल की मुख्य इमारत से दूर है. 

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कम से कम 37 मामले सामने आए हैं. इसके बाद जिले में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 313 हो गई है. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हुई है.

मुंबई के बाद राज्य का दूसरा सबसे प्रभावित जिला पुणे है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण अबतक 34 लोग दम तोड़ चुके हैं. पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के तहत आने वाले इलाके से 33 मामले सामने आए हैं, जबकि पिंपरी-चिंचवड से चार लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है.

Video: आगरा में भूख ने मिटाया इंसान और जानवर का फर्क

वेब
स्टोरीज़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here