Coronavirus update: Rahul Gandhi calls for ‘innovative solutions’ to fight with Covid-19  – राहुल गांधी ने Covid-19 को बताया अवसर, कोरोना से जंग के लिए नए समाधान तैयार करने पर दिया जोर

राहुल गांधी ने Covid-19 को बताया अवसर, कोरोना से जंग के लिए 'नए समाधान' तैयार करने पर दिया जोर

राहुल गांधी ने कोरोनावायरस को बड़ी चुनौती के साथ बताया अवसर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ रहा है. कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,000 के पार पहुंच गई है. इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि कोरोनावायरस (Covid-19) एक बहुत बड़ी चुनौती के साथ एक अवसर भी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “Covid-19 जैसी वैश्विक महामारी एक बड़ी चुनौती है लेकिन यह एक अवसर भी है. हमें संकट के दौरान जरूरी नवीन समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों के अपने विशाल समूह (Pool) को जुटाने की जरूरत है.” 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अमेठी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पांच ट्रक चावल, पांच ट्रक आटा, गेहूं और एक ट्रक दाल के साथ तेल मसाला एवं अन्य खाद्य सामग्री भेजी थी.  अमेठी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी में कोई भूखा न रहे और हर जरूरतमंद के पास राहत सामग्री पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र की 877 ग्राम पंचायतों एवं एवं नगर पंचायतों/नगर पालिकाओं में आज तक राहुल गांधी की तरफ से 16,400 राशन किट वितरित की गयी हैं. 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संकट के बीच लगातार ट्वीट कर रहे और सरकार को सुझाव भी दे रहे हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने सरकार से आपातकाल राशन कार्ड जारी करने की अपील की थी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “हम सरकार से अपील करते हैं कि इस संकट में आपातकाल राशन कार्ड जारी किए जाएँ. ये उन सभी के लिए हों जो इस लॉकडाउन में अन्न की कमी से जूझ रहे हैं. लाखों देशवासी बिना राशन कार्ड के PDS का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. अनाज गोदाम में सड़ रहा है जबकि सैकड़ों भूखे पेट इंतज़ार कर रहे हैं.अमानवीय!”   

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,378 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 991 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना (Covid-19) से अब तक 480 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 1,992 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 243 ठीक हुए हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को 3 मई तक बढ़ाया गया है. 

वीडियो: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “सरकारी खर्च में हो कटौती”

वेब
स्टोरीज़




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here