Coronavirus Updates in Hindi: New Cases today 18 May monday 2020 Lockdown – Coronavirus Updates: इंदौर में कोरोना के 95 नए मामले, जिले में कोरोना मामलों की संख्या 2,565 हुई

Coronavirus Updates: इंदौर में कोरोना के 95 नए मामले, जिले में कोरोना मामलों की संख्या 2,565 हुई

दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.

आज से देश में ज्यादा रियायतों के साथ Lockdown 4.0 लागू होगा. इस बीच, भारत में Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 90927 पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2872 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 90927 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मरीज मिले हैं और 120 लोगों ने जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 34109 मरीज कोरोना  को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट सुधर कर 37.51 प्रतिशत पर पहुंच गया है.    

Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi​ :

मध्यप्रदेश : इंदौर में कोरोना के 95 नए मामले, जिले में कोरोना मामलों की संख्या 2,565 हुई

मध्यप्रदेश के इंदौर में और 95 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से  जिले में कोरोना मामलों की संख्या 2,565 हो गई है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here