रविवार को कोटा से 110 बसों में विभिन्न राज्यों के 3049 स्टूडेंट अपने घरों के लिए रवाना हुए.
कोटा से बसों में पंजाब और चंडीगढ़ (Punjab and Chandigarh) के 152 स्टूडेंट, 15 बसों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Jammu-Kashmir and Ladakh) के 397 स्टूडेंट और 88 बसों में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 2500 स्टूडेंट अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए.
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के अलावा अन्य कोचिंग संस्थाओं के स्टूडेंट भी कोटा से अपने-अपने घरों को रवाना हुए. शहर में बनाए गए बस प्वाइंट एलन सम्यक कैम्पस लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी, बस प्वाइंट एलन सत्यार्थ कैम्पस, जवाहर नगर तथा एलन साकार कैम्पस झालावाड़ रोड से सुबह 8 बजे से देर रात तक पंजाब-चंड़ीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट की उनके घरों के लिए सकुशल रवानगी हुई.
देर रात तक जारी रहा स्टूडेंट की रवानगी का क्रम
रविवार को 110 बसों में 3049 स्टूडेंट रवाना हुए. इसमें सुबह 8 बजे जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के 397 स्टूडेंट को 15 बसों में रवाना किया गया. वहीं इसके बाद दोपहर में पंजाब-चंडीगढ़ के 152 स्टूडेंट को 7 बसों में रवाना किया गया. इसके बाद शाम 5 बजे से 88 बसों में 2500 स्टूडेंट को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया. स्टूडेंट की रवानगी का क्रम देर रात तक जारी रहा.कोटा से रवाना हो रहे हर स्टूडेंट को एलन द्वारा अल्पाहार और फूड पैकेट भी दिए गए. एलन की ओर से स्टूडेंट को हॉस्टल से लाने तथा उनके सामान को बसों तक रखवाने के लिए स्टाफ भी सहायता में लगाया हुआ था. तेज धूप में स्टूडेंट को परेशानी नहीं हो इसके लिए सारा सामान एलन स्टाफ द्वारा बसों तक पहुंचाया जा रहा है.
अब तक 23 हजार रवाना
कोटा से अब तक करीब 23 हजार स्टूडेंट रवाना हो चुके हैं. इसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 11 हजार से अधिक स्टूडेंट थे. इसके बाद उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, दमन-दीव, दादर-नागर हवेली, पंजाब-चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा राजस्थान के स्टूडेंट भी शामिल हैं.
हर स्टूडेंट के लिए कोशिश
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक ने बताया कि, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट हर स्टूडेंट को परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. इसके लिए हम सभी शेष राज्यों से भी निवेदन करते हैं कि वे आगे आएं औैर स्टूडेंट्स को अपने घर पहुंचाने में कोटा की मदद करें. इस समय इन स्टूडेंट्स के लिए परिवार का साथ सबसे आवश्यक है.
ये भी पढ़ें –
दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टर सहित 44 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
राजस्थान में 69 नए पॉजिटिव केस सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 2152 हुई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कोटा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 26, 2020, 10:13 PM IST