COVID-19: रायपुर रेल मंडल में तैयार हो रहा 300 क्वारंटाइन बेड, आइसोलेशन वार्ड में होगा इस्तेमाल, COVID 19 300 quarantine beds being prepared in Raipur railway division will be used in isolation ward | raipur – News in Hindi

COVID-19: रायपुर रेल मंडल में तैयार हो रही 300 क्वारंटाइन बेड, आइसोलेशन वार्ड में होगा इस्तेमाल

क्वारंटाइन बेड वैगन शॉप में बनाया जा रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो)

SECR, रायपुर मंडल ने बनाए आइसोलेशन (Isolation) और क्वारंटाइन वार्ड (Quarentine ) के लिए वैगन रिपेयर शॉप (Wagon Repair Shop) द्वारा पलंग (Bed) बनाए जा रहे हैं

रायपुर. कोरोना संक्रमित (Corona Virus) मरीजों की मदद के लिए रेलवे क्वारंटाइन बिस्तर (Quarantine Bed ) तैयार कर रहा है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे चिकित्सालय विभाग द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर सतर्कता और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है. रायपुर रेल मंडल ने अपने अधिकारी, कर्मचारी फील्ड स्टाफ सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है और उनका पालन भी हो रहा है. रायपुर रेल मंडल में लगभग 200 क्वारंटाइन बेड बनाए जा रहे हैं. क्वारंटाइन बेड रेलवे सुरक्षा बल बैरैक में, इंजीनियरिंग कॉलोनी खारून में बीएमबाय भिलाई में और दुर्ग में भी बनाने की तैयारी है.

वैगन शॉप में तैयार हो रहा बेड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निर्देशानुसार वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को हॉस्पिटल बेड बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है. रायपुर वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले ने बताया कि इसके लिए तकरीबन 50 स्टाफ की एक स्पेशल गैंग बनाया गई है जो लॉकडाउन के दौरान भी वर्कशॉप में संरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हॉस्पिटल बेड का निर्माण कर रहे है.

बताया जा रहा है कि 20 और बेड बनाने की सामग्री उपलब्ध है.

मुख्य कर्मशाला प्रबंधक प्रदीप कामले के लिए बेड बनाने के लिए आवश्यक सामग्री सामान्य भंडार डिपो से मुहैया कराया गया है. अब तक 30 बेड का निर्माण कर उसे रायपुर मंडल रेलवे चिकित्सालय के सुपुर्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 20 और बेड बनाने की सामग्री उपलब्ध है. इसके अलावा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर को 50 और बेड बनाने के लिए तैयार रहने कहा गया है.

ये भी पढ़ें: 

 COVID-19: तबलीगी जमात से जुड़ा 16 साल का लड़का मिला कोरोना पॉजिटिव, मस्जिद में किया गया था क्वारंटीन

महुआ बीनने गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मारा, चार को किया घायल

 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 4, 2020, 3:11 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here