COVID-19 संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, रक्षाबंधन-बकरीद पर नहीं मिलेगी Lockdown में रियायत | raipur – News in Hindi

COVID-19 संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, रक्षाबंधन-बकरीद पर नहीं मिलेगी  Lockdown में रियायत

CM भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को लेकर समीक्षा बैठक की (फाइल फोटो)

बता दें कि इससे पहले राज्य में 28 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए इसे 6 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

रायपुर. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के संक्रमण की रफ़्तार लगातार  पूरे देश में बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोरोना संक्रमण बेहद तीव्र गति से बढ़ रहा है जिसके मद्देनजर सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने आज समीक्षा बैठक की. राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 6 अगस्त तक लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. बता दें कि इससे पहले राज्य में 28 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लगाया था. यानि छतीसगढ़ राज्य में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) और बकरीद (Bakrid) के त्योहारों पर लॉकडाउन में किसी तरह की कोई राहत नहीं देने का फैसला किया है.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कैंप कार्यालय में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि उसके अनुपात में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है. इसलिए हालातों के मद्देनजर 22 जुलाई से चल रहे लॉकडाउन को 7 दिन के लिए और बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि जिला प्रशासन को लॉकडाउन को बढ़ाने या ना बढ़ाने का फैसला लेने का अधिकार दिया गया है. यानि जिला कलेक्टर अपने स्तर पर इसे बढ़ा, सकते हैं या छूट देने पर फैसला कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Opinion: पीएम मोदी के राम मंदिर भूमि पूजन से क्या BJP को बिहार में मिलेगी सत्ता की चाबी ?

वर्तमान में सबसे ज्यादा संक्रमण रायपुर दुर्ग में सामने आया है. फिलहाल रायपुर सहित 15 जिलों में अभी लॉकडाउन लागू है. पिछले तीन दिन में अकेले रायपुर में 600 मरीज संक्रमित पाए गए. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7600 को पार कर चुका है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here