कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं.
सुकमा कलेक्टर चंदन कुमार ने कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए सुकमा जिले के सभी साप्ताहिक हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
सुकमा कलेक्टर चंदन कुमार ने कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए सुकमा जिले के सभी साप्ताहिक हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर ने कहा कि ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा से लगे हुए सुकमा जिले में कोरोना के नियंत्रण के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है. साप्ताहिक हाट बाजारों में आसपास के ग्रामीणों की जुटने वाली भीड़ के कारण कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. लोगों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आगामी आदेश तक साप्ताहिक हाट बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
सीमा कर दी गई सील
इधर. जिला प्रशासन ने कोरोना रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाते हुए सीमाओं को सील कर दिया है. जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर झापरा गांव में चेकपोस्ट बना दिया गया है. यहां डॉक्टर और पुलिस की टीम तैनात कर दी गई. इसके अलावा दोरनापाल, कोंटा, पुसपाल में भी सीमाओं को सील कर दिया गया है.
जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी बंद कर दिया गया है.
न्यूज 18 से चर्चा करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि सीमावर्ती प्रदेश ओड़िशा के मलकानगिरी में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में ओडिशा से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है. साथ ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है इसलिए साप्ताहिक बाजार बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें:
मुंगेली: एक दिन में 30 नए COVID-19 केस, कलेक्टर ने 28 मई तक किया टोटल लॉकडाउन
COVID-19 Update: 8 दिनों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 41 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 221
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 26, 2020, 9:50 AM IST


