Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 3896 मामले आए सामने, 23 संक्रमितों की मौत | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 3,896 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है. राज्य में शनिवार को 643 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई है. वहीं,  2544 लोगों ने घर में पृथक-वास पूरा किया है. राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित 23 लोगों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 3896 नए मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर-चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 34, सरगुजा से 131, कोरिया से 41, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 47, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं.

अब तक 10,34,460 नमूनों की जांच की गई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,34,460 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 1,02,461 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 70,955 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 30,689 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 817 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 31,777 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है.  जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 387 लोगों की मौत हुई है.वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई थी
बता दें कि रविवार को खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,942 और लोगों में कोरोना वायरस  के संक्रमण की पुष्टि हुई. तब राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 98,565 हो गई थी. राज्य में शुक्रवार को 710 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई थी, वहीं 5125 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया था. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here