Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 3450 कोरोना मरीज आए सामने, अब संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार | raipur – News in Hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गत 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमण के 3,450 नए मामलों की पुष्टि हुई. राज्य में एक दिन में आने वाले मामलों के लिहाज से यह अबतक सबसे अधिक है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के शिकार होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 70,777 हो गई है. वहीं, राज्य में मंगलवार को 773 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई. इस अवधि में 15 संक्रमितों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 3,450 नये मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले के 1015, बिलासपुर के 232, राजनांदगांव के 223, बलौदाबाजार के 214, कबीरधाम के 169, कोरबा के 158, दुर्ग के 138, बस्तर के 136, सरगुजा के 123, रायगढ़ के 121, जांजगीर-चांपा के 120, बालोद के 85, बीजापुर के 81, महासमुंद के 77, मुंगेली के 75, दंतेवाड़ा और कांकेर के 58-58, धमतरी और कोरिया के 51-51, गरियाबंद के 48, नारायणपुर के 45, जशपुर के 41, सूरजपुर के 39, कोण्डागांव के 37. बलरामपुर और सुकमा के 19-19, बेमेतरा के 15 तथा अन्य राज्य के दो मरीज शामिल हैं.

 छत्तीसगढ़ में अब तक 8,27,074 नमूनों की जांच की गई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,27,074 नमूनों की जांच की गई है. इनमें 70,777 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 34,238 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में 35,951 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 588 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 23,621 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 278 लोगों की मौत हुई है.14 दिनों में छत्तीसगढ़ में 34 हजार 824 नए मरीजों की पहचान की गई
बता दें कि मंगलवार को रिपोर्ट पर आधारित एक खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में अगस्त माह में संक्रमण का दर काफी बढ़ने के बाद सितंबर में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. सितंबर के महज 14 दिनों में अब तक आए आंकड़े हैरान करने के लिए काफी हैं. महज 14 दिनों में छत्तीसगढ़ में 34 हजार 824 नए मरीजों की पहचान की गई है, जो औसतन प्रतिदिन 2487 नए मरीज हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार को भी हैरान कर दिया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here