छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 3,88,852 नमूनों की जांच की गई है.( फाइल फोटो)
अधिकारियों ने बताया कि TBP के 9 जवानों के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के एक सिपाही में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,938 हो गई है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को 313 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. इनमें रायपुर (Raipur) से 73, दुर्ग से 47, रायगढ़ से 28, राजनांदगांव से 18, बिलासपुर से 17, कोण्डागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, कांकेर से 12, नारायणपुर (Narayanpur) , जांजगीर-चांपा और बेमेतरा से 11-11, कोरबा से नौ, बलौदाबाजार से आठ, बस्तर और सुकमा से सात-सात, महासमुंद, सूरजपुर और बीजापुर से पांच-पांच, धमतरी, बालोद, गरियाबंद (Gariaband) और मुंगेली से दो-दो तथा कोरिया और अन्य राज्य से एक-एक मरीज शामिल हैं. मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.
मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई
अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर जिले (Narayanpur District) में पदस्थ भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 9 जवानों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के एक जवान में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. आईटीबीपी के जवानों को राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित पांच लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है.अब तक परीक्षण के लिए 3,88,852 नमूनों की जांच की गई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 3,88,852 नमूनों की जांच की गई है. इनमें से 12,938 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. वहीं, 9,239 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. राज्य में 3,595 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 104 लोगों की मौत हुई है.

