COVID-19 Update: विदेश से आए 131 लोग गौतमबुद्ध नगर से लापता, प्रशासन में हड़कंप – COVID-19 update: 131 people from abroad missing from Gautam Budh Nagar | delhi-ncr – News in Hindi

गौतमबुद्ध नगर में विदेश से लौटे 131 लोग लापता हो गए हैं, इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

COVID-19 Update: विदेश से अभी तक 1757 लोग गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जिले में लौटे हैं. इनमें से 1626 लोगों को तो स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैक कर लिया है, लेकिन 131 अब भी लापता हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) जिला प्रशासन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से जिले में आए 131 लोग लापता हैं. इन लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है. इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है क्योंकि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार का सख्त निर्देश है कि विदेश यात्रा से लौटे लोगों की Covid-19 की जांच की जाए और उन्हें अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाए.

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तमाम प्रयासों के बाद भी उनका पता नहीं लगा सके हैं और उनकी तलाश जारी है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उनकी जांच की जानी आवश्यक है.

पता लगाने में जुटे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में विदेश से अभी तक 1757 लोग लौटे हैं. इनमें से 1626 लोगों को तो स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैक कर लिया है, लेकिन 131 अब भी लापता हैं. स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस के अधिकारियों द्वारा इनका पता लगाया जा रहा है और इन लोगों की तलाश जारी है.336 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 58 पहुंच चुकी है, जिनमें से 8 लोग ठीक होकर लौट चुके हैं. जिले में 1129 मरीजों को अभी सर्विलान्स पर रखा गया है. 1020 लोगों के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. इसमें से 632 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 336 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

देश में 24 घंटे में सामने आए 693 नए मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 693 केस सामने आए हैं जिससे भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4067 हो गया है. इसमें से 1445 केस वो हैं जो तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं. संक्रमितों में 76 प्रतिशत पुरुष हैं जबकि 24 प्रतिशत महिलाएं हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई. कल कोरोना से 30 लोग मारे गए. 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 63 प्रतिशत मौतें हुई हैं, 40 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 30 प्रतिशत और 7 प्रतिशत 40 वर्ष से कम आयु में 7 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें – 

COVID-19 Update: दिल्ली में Coronavirus के मामले 523 हुए, इनमें 10 जमाती

Tablighi Jamaat के 25000 वर्करों को किया गया क्वारंटाइन: संयुक्त गृह सचिव

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 9:48 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here