COVID-19 Update: 14 दिन में मरीजों का आंकड़ा हुआ 415, एक्टिव केस 300 के पार, cg COVID 19 update total patients increased to 415 in 14 days active case 314 coronavirus live news | raipur – News in Hindi

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब कोरोना 1 जिले से निकलकर 23 जिलों तक पहुंच चुका है. अकेले मुंगेली जिले में संक्रमण (Coronavirus) 100 के करीब हो गया है. ऐसे में तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शुमार होने जा रहा है जहां हालात चिंताजनक के करीब पहुंच चुके है क्योंकि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नए संक्रमण के मामले अब तक के तमाम रिकॉर्ड टूट चुका है. बुधवार को जरूर नए मरीजों का आंकड़ा सिंगल डिजिट में रहा, मगर गुरुवार और शुक्रवार को फिर कोरोना ने अपनी रफ्तार तेज की.

शुक्रवार को एक बार फिर 16 नए मामले सामने आए. अब छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. महज 14 दिनों के भीतर ही संक्रमण का आंकड़ा 67 से बढ़कर 415 तक पहुंच चुका है. तेजी से बढ़ते संक्रमण से जिम्मेदारों और नीति निर्धारकों के बीच खलबली मच गई है. शुक्रवार को एक दिन में 16 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 314 हो गई है तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 415 तक पहुंच गया है. जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है क्योंकि अभी अस्सी हजार के करीब पंजीकृत लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है.
संक्रमण का आंकड़ा 400 के पार

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है नए मरीज भी मिलते जा रहे हैं. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर 16 नए मरीज मिले, जिससे अब एक्टिव मरीजों की संख्या 314 तक पहुंच चुकी है. बात अगर जिलेवार करें तो दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 34, बालोद से 14, बेमेतरा से 15, कवर्धा से 07, रायपुर से 03, धमतरी से 03, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 46, रायगढ़ से 13, कोरबा से 13, जांजगीर से 05, मुंगेली से 82, पेंड्रा गौरेला मरवाही से 03, सरगुजा से 07, कोरिया से 08, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 10, जशपुर से 16, जगदलपुर से 02, कांकेर से 15 मरीज एजटिव हैं तो वहीं कुल मरीजों की संख्या 415 तक पहुंच चुकी है.एक दिन में सर्वाधिक मरीज डिस्चार्ज

कोविड-19 के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार का दिन बेहद उतार चढ़ाव वाला रहा. उतार इसलिए की एक दिन में सर्वाधिक 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिसमें कवर्धा के 05, जांजगीर के 05, गरियाबंद के 03, बलौदाबाजार के 02, बिलासपुर के 02 मरीज शामिल हैं जो कोरोना को मात देने में सफल हुए. इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 100 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं.
 शुक्रवार का दिन और टेंशन

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के लिहाज से शुक्रवार कोरोना काल का वह दिन बना जब कोरोना से पहली मौत हो गई. राजधानी रायपुर के एत युवक को पेट की तकलीफ के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उसका कोरोना सैम्पल लिया गया और जब जांच रिपोर्ट आई. तब तक युवक दम तोड़ चुका था, जबकि अब तक ना तो उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मिली है और ना ही संक्रमित होने का कारण.

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ सुहाना, बौछारों ने बढ़ाई ठंडक, गिरा पारा 

आंखें नम कर गए अजीत जोगी, पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगी अंतिम विदाई 

 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here