कोरोना के लक्षणों पर नजर रखना क्यों जरूरी?
कोविड संक्रमण की गंभीरता और लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। टीकाकरण से रोग की गंभीरता कम होती है लेकिन यह संक्रमण को होने से रोकने में कारगर नहीं है। संक्रमण के अलग-अलग लक्षणों को समझने से सही समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने में मदद मिल सकती है। समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति को जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।
कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति क्या है
वर्तमान में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट कई महाद्वीपों में फैला हुआ है। सबसे ज्यादा बुरे हालत ब्रिटेन, चीन, साउथ कोरिया और हॉन्ग कॉन्ग के बने हुए हैं, जहां नए मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत की बात करें, तो यहां स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि पिछले हफ्ते कई स्कूलों में मामले मिलने से चिंता जरूर पैदा हो गई है।
अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source link