covid vaccine side effects women: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बदल गई पीरियड डेट, जानिए महिलाओं में होने वाले COVID vaccine के साइड इफेक्ट – what are the common side effects in woman after taking the covid vaccine

वैक्सीन डोज के साइड इफेक्ट को लेकर महिलाओं पर शोध

हाल के दिनों में आई तमाम रिपोर्ट्स के पता चलता है कि महिलाओं को वैक्सीन के साइड इफेक्ट से कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। फरवरी में JAMA मेडिसिन द्वारा किए गए एक शोध में खुलासा हुआ है कि वैक्सीन के डोज के बाद महिलाएं काफी सफर कर रही हैं।

अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था सीडीसी ने भी वैक्सीन लेने वाले 1 करोड़ 37 लाख लोगों पर स्टडी कर एक डेटा तैयार किया है। इस डेटा में 6994 वो लोग शामिल हैं जो वैक्सीन के साइड इफेक्ट का शिकार हुए थे। इनमें 79.1 फीसदी महिलाएं थी, जो वैक्सीन लेने के बाद साइड इफेक्ट का शिकार हुईं। हमारे पास भी ऐसे कुछ आंकड़े हैं लेकिन वास्तव में वैज्ञानिक यह नहीं जानते हैं कि महिलाओं में वैक्सीन के साइड इफेक्ट से किस तौर पर देखे जा रहे हैं।

रोज गर्म पानी के साथ 2 लौंग चबाने से बढ़ेगी इम्युनिटी, कब्ज और दर्द जैसी समस्या से मिलेगी राहत

​वैक्सीन के बाद हैवी हो सकता है फ्लो

कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट महिलाओं को पीरियड के दौरान भी महसूस हो सकते हैं। वैक्सीन के बाद उन्हें आम दिनों की तुलना में ज्यादा फ्लो हो सकता है। तमाम महिलाएं सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेने के बाद हैवी फ्लो को लेकर चर्चा कर रही हैं। हालांकि, मेडिकली तौर पर हैवी फ्लो होना वैक्सीन का साइड इफेक्ट नहीं है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन का डोज से इम्युन सिस्टम तेज रिएक्ट करता है जो बॉडी के अंदर मौजूद प्लेटलेट्स के थक्के को नष्ट कर देता और इसी वजह से महिलाओं में हैवी फ्लो होने लगता है। इस बीच उन्हें पेट में ऐंठन और तेज दर्द भी हो सकता है। जरूरी नहीं ऐसा हर किसी के साथ हो लेकिन कुछ इस सिचुएशन का शिकार हो सकती हैं। हालांकि, वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर अभी काफी रिसर्च की जरूरत है। कुछ महिलाओं का ये भी कहना है कि वैक्सीन के बाद उनका मेन्स्ट्रूअल साइकल यानी पीरियड के समय में बदलाव आया है।

​तेजी रिएक्ट करने लगता है महिलाओं का इम्युनिटी सिस्टम

कुछ वैज्ञानिकों का सुझाव है कि महिलाओं का इम्युन सिस्टम डोज लेने के बाद काफी ज्यादा एक्टिव हो जाता है। साइड इफेक्ट का एक और प्रमुख कारण यह हो सकता है कि पुरुष और महिला स्वास्थ्य समस्याओं पर अपना किस तरह का रिएक्शन देते हैं। यह भी संभव हो सकता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अपने साइड इफेक्ट का ज्यादा जिक्र करती हैं। ये भी कहा जा रहा है पुरुषों और महिलाओं के बीच इम्युनिटी सिस्टम भी अंतर भी हो सकता है। आने वाले दिनों में हमें इस बारे में कुछ और जानकारियां मिलेंगी।

वहीं टेक्सस बायोमेडिकल रिसर्च के डॉ लैरी की मानें तो महिलाओं के शरीर में, सिर्फ कोरोना वैक्सीन ही नहीं बल्कि कई वैक्सीन के प्रति शानदार और मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। दूसरे कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ स्टडी में यह बात भी सामने आयी है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में वैक्सीन लगने के बाद इंफेक्शन से लड़ने वाले ज्यादा एंटीबॉडीज का निर्माण होता है। हालांकि, अभी ये मेडिकली तौर पर ये बात सामने नहीं आई।

Covid Vaccine: जानिए वैक्सीनेशन से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?

​लिम्फ नोड्स में सूजन आना और दर्द

कुछ महिलाओं को वैक्सीन के बाद पेट दर्द, उलटी (Nausea) और थकान भी महसूस होने लगती है। यह भी टीका का एक साइड इफेक्ट हो सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ी समस्याएं नहीं है क्योंकि ये चीजें अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। इस तरह की समस्याओं के लिए इलाज की आवश्यकता नहीं है। कुछ महिलाएं वैक्सीन के बाद ठंड और बुखार का सामना कर रही हैं।

वहीं वैक्सीन के बाद कुछ महिलाओं को उनके बॉडी पार्ट्स में दर्द उठना भी शुरू हुआ है। महिलाओं को लिम्फ नोड्स में सूजन आना भी टीका का साइड इफेक्ट है।

अंग्रेजी में इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here