Crime against women in capital 16 year old girl was raped by 36 year old man pretext of teaching car driving cgnt

लड़की ने अपने परिवार वालों को रेप की वारदात की जानकारी दी, इसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत की गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लड़की ने अपने परिवार वालों को रेप की वारदात की जानकारी दी, इसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत की गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Chhattisgarh Crime Google News: रायपुर (Raipur) के खमतराई इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की (Girl) के साथ कई बार दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है. 36 साल वर्षीय परिचित युवक ने कार ड्राइविंग सिखाने के बहाने वारदात (Crime) को अंजाम दिया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में महिलाओं के साथ अपराध (crime against women) की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला राजधानी रायपुर (Rape) से जुड़ा है. राजधानी के खमतराई इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है. 36 साल वर्षीय परिचित युवक पर ही नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. लड़की व उसके परिजनों की शिकायत के बाद युवक के खिलाफ अनाचार की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ खमतराई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) की धाराएं भी लगाई हैं. बताया जा रहा है कि कार ड्राइविंग सिखाने के बहाने आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया अंजाम.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का पीड़िता के परिवार से पारिवारिक संबंध था और उसका घर मे आना जाना लगा रहता था. इसके चलते पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने उस पर विश्वास कर लिया. परिवार वालों ने आरोपी के साथ अपनी नाबालिग बेटी को कार ड्राइविंग सिखने भेज दिया. शिकायत के मुताबिक आरोपी कार सिखाने के बहाने कई दफा पीड़िता से दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘नक्सली’ हिंसा छोड़ पाल रहे गाय, बकरी और मुर्गा, 120 को सरकारी नौकरी भी मिली

दुर्ग में आरक्षक पर रेप का आरोप
बता दें कि कुछ दिन पहले ही रायपुर के पड़ोसी जिले दुर्ग में रेप का एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस आरक्षक पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा. महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि घटना बीते 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे की है. वो अपने प्रेमी के साथ भिलाई के ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी. इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया. आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा. महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल उसे सूनसान जगह पर ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया. इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

हमें FacebookTwitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here