who chief tedros adhanom ghebreyesus congratulates india and pm narendra modi for billionth corona vaccine jab | PM मोदी की मुरीद हुई दुनिया, 100 करोड़वीं वैक्सीन लगी तो WHO ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की अब तक दी गई डोज का आंकड़ा 100 करोड़ के पार जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ तेद्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), वैज्ञानिकों, हेल्थ वर्कर्स और भारतीय नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के सफलतापूर्वक रक्षा कवच दिए जाने पर बधाई दी है.

279 दिन में 100 करोड़ डोज

गौरतलब है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ होने तक का पड़ाव आने में भारत को 279 दिन का वक्त लगा. इस बीच डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने ट्वीट लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिक, स्वास्थ्यकर्मी और भारत के लोगों को कोविड-19 से संवेदनशील आबादी की रक्षा करने और टीकों के समतामूलक वितरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के लिए बधाई.’

ये भी देखें – कोरोना के खिलाफ जंग में भारत यूं बना वर्ल्ड लीडर, एक अरब के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

वैक्सीनेशन की इस कामयाबी को हासिल करने पर देश को बधाई देते हुए WHO की दक्षिण-पूर्वी एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘कोविड-19 रोधी टीकों की एक अरब खुराक लगाए जाने पर भारत को बहुत बहुत बधाई. इतने कम समय में असाधारण लक्ष्य प्राप्त करना मजबूत नेतृत्व, स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कार्यबलों और जनता के समर्पित प्रयासों के बगैर संभव नहीं था.’

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन पर गुमराह करने वालों पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बताया कैसे मिली 100 करोड़ वाली कामयाबी

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की सभी योग्य वयस्क आबादी में से 75 फीसदी से अधिक को टीके की कम से कम एक खुराक और करीब 31 फीसदी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

(पीटीआई इनपुट के साथ)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here