curry leaves for skin problems: स्‍किन से दूर होंगे दाग-धब्‍बे, चेहरे पर ऐसे लगाएं कड़ी पत्‍ता Face Pack – curry leaves face packs for pimple free and a glowing skin

Edited By Purnima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए जितनी फायदेमंद नेचुरल चीजें होती हैं, उतनी शायद ही कोई क्रीम होती होगी। हमारे घरों में ऐसी कई चीजें हैं, जिनके गुणों से शायद आप अंजान हों। इनमें से एक है कड़ी पत्‍ती। कड़ी पत्‍ती का इस्‍तेमाल ढेर सारे व्‍यंजन बनाने के लिए होता है। साउथ इंडियन कुजीन में इसका भरपूर इस्‍तेमाल किया जाता है।

कड़ी पत्‍तियां आसानी से आपके घर में उगाई जा सकती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होती हैं, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ-साथ त्वचा के लिए कुछ आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन ए और सी होते हैं। जो त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक होते हैं। आइए अब जानते हैं इसे अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह कैसे लगाएं…

NBT

स्‍किन हेयर को निकाले हल्‍दी-कड़ी पत्‍ता का पैक

हल्दी और कड़ी पत्ते दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं। अगर इन्‍हें फेस पैक बनाने के लिए मिलाया जाए, तो यह न केवल आपके पिंपल्स को ठीक करेगा बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करेगा।

NBT

पैक बनाने का तरीका

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप 6-7 कड़ी पत्ते और 4-5 चम्मच कच्ची हल्दी लें। थोड़ा पानी डालकर उन्हें ब्लेंड करें। पेस्‍ट को एक कटोरे में लें, उसमें एक चम्मच नींबू डालें और गाढ़ा होने तक मिलाएं। इस मिश्रण को अपने पिंपल्स और पूरे चेहरे पर और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इस पैक के तुरंत बाद कोई भी मेक अप ना करें। फेस पैक को धोने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाएं।

Also read: स्‍किन पर डायरेक्‍ट न लगाएं ये 5 चीजें, हो सकता है रिएक्‍शन

NBT

ग्‍लोइंग स्‍किन के लिए कड़ी पत्‍ती-नींबू फेस पैक

नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। कड़ी पत्ते और एक नींबू का फेस पैक आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है और त्वचा पर अनचाहे पिंपल्स और मुहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है।

Also read: चेहरे पर कैसे लगाएं शहद, जिससे स्‍किन पर बना रहे ग्‍लो

NBT

बनाने का तरीका

10-20 करी पत्तों को पीस लें। पेस्ट को एक कटोरे में लें और उसमें 1-2 चम्मच ब्राउन शुगर या एक चम्मच शहद मिलाएं। इसमें दो चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएं। इस पैक को हल्के हाथों से लगाएं। धीरे-धीरे पैक को अपने चेहरे पर रगड़ें। लगाने के 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इस पैक को हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here