CWC meeting to be held on Monday amid discussion on leadership in Congress – कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चा के बीच सोमवार को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चा के बीच सोमवार को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आगामी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी.

नई दिल्ली:

कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आगामी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगी.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र पर बोला तीखा हमला, कहा- “टुकड़े-टुकडे़ गैंग सत्ता में है”

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. वैसे, सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. 

यह भी पढ़ें: राफेल सौदे को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने किया पलटवार

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए. हाल ही में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें.

ये देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा: राहुल गांधी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here