दमोह कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, नुकसान का सर्वे होगा शुरू

दमोह, मध्य प्रदेश: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और नुकसान के आकलन के लिए तत्काल सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कल, तेंदूखेड़ा विकासखंड के कई गांवों में नदियों में आए सैलाब ने भारी तबाही मचाई थी, जिससे अनेक गांव जलमग्न हो गए थे। लोगों को अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। इस आपदा में खेतों में खड़ी फसलें और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

कलेक्टर के निर्देश पर, विभिन्न टीमें कल से ही इन क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का विस्तृत सर्वे करेंगी। कलेक्टर ने आज स्वयं मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी।यह क्षेत्र मध्य प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का विधानसभा क्षेत्र है। उनके प्रतिनिधि के रूप में सतेंद्र सिंह लोधी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों का दुख बांटा। उन्होंने पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि मध्य प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बाइट: सुधीर कुमार कोचर, कलेक्टर दमोह

बाइट: सत्येंद्र सिंह लोधी, मंत्री प्रतिनिधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here