मंदसौर, मध्य प्रदेश: मंदसौर जिले के जवासिया गांव में दोस्ती की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। सोहनलाल जैन की अंतिम यात्रा में उनके दोस्त कंवरलाल ने डांस कर उन्हें विदाई दी। यह सिर्फ एक भावुक क्षण नहीं था, बल्कि सोहनलाल के चार साल पुराने एक वादे को निभाने का प्रतीक था।दरअसल, सोहनलाल जैन ने 2021 में अपनी मृत्यु से पहले कंवरलाल को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने अपने मित्र से आग्रह किया था कि उनकी अंतिम यात्रा में कंवरलाल डांस करें और उन्हें खुशी-खुशी विदा करें।
आज जब सोहनलाल जैन का निधन हुआ, तो कंवरलाल ने अपने दोस्त से किया यह वादा निभाया। नम आँखों से ही सही, उन्होंने शव यात्रा के सामने खूब डांस किया, अपने दोस्ती धर्म को निभाते हुए। इस घटना को देखकर लोग कह रहे हैं, “दोस्त हो तो ऐसा…”।


