गुना संसदीय क्षेत्र में सिंधिया ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, दिए तत्काल सहायता के निर्देश

गुना, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोकनगर, गुना और शिवपुरी ज़िलों के कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की है।

बैठक में सिंधिया ने सभी ज़िलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में सुरक्षा, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, तथा ज़रूरत पड़ने पर नाव और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

सिंधिया ने जोर देते हुए कहा कि “प्रभावित जनों को हरसंभव सहायता पहुँचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने संबंधित विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए।भावुक होते हुए सिंधिया ने कहा, “प्रत्येक पीड़ित मेरे लिए परिवार का हिस्सा है। इस संकट में मैं जनप्रतिनिधि नहीं, आपका अपना बनकर हर क्षण आपके साथ हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here