David Beckham Criticised For Kissing Daughter Harper On Lips Fans Defend Him No | अपनी बेटी को किस करने पर ट्रोल हो गए डेविड बेकहम



पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. बेकहम के स्टाइल स्टेटमेंट के लोग दीवाने हैं. और उनके स्टाइल को कॉपी भी करते हैं. हालांकि मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए छह बार प्रीमियर लीग जीतने वाले बेकहम किसी और ही कारण से सुर्खियों में आए हैं.

दरअसल बेकहम को अपनी ही बेटी को किस करने के चलते आलोचना झेलनी पड़ रही है. मशहूर फुटबॉलर ने उनकी सात वर्षीय बेटी हार्पर को होंठ पर किस करते हुए एक स्नैप इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक एक ट्रोल ने कहा, ‘वह आपकी बेटी है..उसे होंठ पर किस क्यों कर रहे हो..ऐसा सिर्फ पत्नी के साथ ही किया जाता है.’ जबकि एक और ट्रोल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि होंठों की जगह गाल पर किस करना बेहतर होता..होंठ पर किस थोड़ा अटपटा है.’

हालांकि उनके कुछ चाहने वाले लोगों ने उन्हें ट्रोल कर रहे लोगों को माकूल जवाब भी दिया. बेकहम के एक चाहने वाले ने कमेंट किया, ‘उन लोगों को अनदेखा करें जो कहते हैं कि यह अनुचित है. वे सिर्फ ट्रोल हैं. उनका ध्यान फोटो में दिखने वाले शुद्ध प्यार को नहीं देख रहे हैं. यह एक पिता और बेटी के बीच प्रेम का एक सुंदर क्षण है, और कुछ नहीं.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here