Raigad News In Hindi : Raigarh News – chhattisgarh news sunlight till noon cloud cover in evening drizzle at night will be impaired for next three days | दोपहर तक धूप, शाम को छाए बादल, रात को हुई बूंदाबांदी अगले तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज


_photocaption_रायगढ़ | हफ्तेभर से तेज धूप और बढ़ते तापमान पर शनिवार की शाम ब्रेक लगा। शनिवार को दिनभर धूप खिली रही लेकिन शाम को बदली छाई। जिले के कुछ हिस्से में तेज हवा के साथ आंधी चली और रात लगभग 8.30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। झारखंड से तेलंगाना तक द्रोणिका के प्रभाव से जिले में तेज हवा और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम अगले तीन दिनों तक खराब रहेगा। रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में मंगलवार तक धूप के साथ ही तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ एचपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण झारखंड से ओडिशा तटीय आंध्रप्रदेश होते हुए तेलंगाना तक द्रोणिका का घेरा है। वहीं एक चक्रवाती घेरा विदर्भ और उसके आसपास में भी स्थित है। इसका असर भी प्रदेश के साथ रायगढ़ जिले पर पड़ेगा।*photocaption*

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here