Delhi: another army doctor found Corona positive, office and home lockdown – सेना का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, जा चुके हैं आर्मी के मानेसर और नरेला के क्वारंटीन सेंटर

सेना का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, जा चुके हैं आर्मी के मानेसर और नरेला के क्वारंटीन सेंटर

दिल्ली में सेना का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया- प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

दिल्ली में सेना का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह डॉक्टर जिसके जिसके-जिसके संपर्क में आया है प्रोटोकॉल के तहत सबको क्वारंटीन कर दिया गया है. डॉक्टर जिस ब्लॉक में रहता है उसे सेनेटाइज किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर का ऑफिस और घर लॉकडाउन कर दिया गया है. लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का ये डॉक्टर विदेश नहीं गया है, लेकिन आर्मी के मानेसर और नरेला के क्वारंटीन सेंटर में गया है. डॉक्टर को इलाज के सेना के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले 29 मार्च को सेना के कोलकाता में तैनात एक डॉक्टर और देहरादून में तैनात एक जेसीओ को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. लद्दाख में भी तैनात एक जवान को कोरोना पॉजिटव पाया गया था जो अब ठीक हो गया है. सेना ने कोरोना वायरस को लेकर को एक गाइडलाइन्स जारी किया है ताकि वायरस सेना में अंदर तक ना फैल पाए.

बता दें कि कोरोना के साथ जंग में नागरिक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए सेना भी तैयार है. सेना अभी 6 क्वारंटाइन फैसिलिटी सेंटर चला रही है जिसमें मुंबई ,जैसलमेर ,जोधपुर ,हिंडन, मानेसर और चेन्नई शामिल हैं. कोरोना वायरस से लड़ने के लिये सेना के 8,500 डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ नागरिक प्रशासन के मदद के लिये तैयार है. इतना ही नहीं सेना के अस्पताल में 9,000 से अधिक बेड कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए उपलब्‍ध हैं. 

वेब
स्टोरीज़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here