
इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
नई दिल्ली :
दिल्ली (Delhi) में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण वर्षाजनित हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक मकान ढह गया. हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं मकान में अब भी तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. इन्हें निकालने के लिए मौके पर बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें
Source link

