Delhi: CISF head constable died due to burns

दिल्ली : CISF के हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में जलने से मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी मेमोरियल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हेड कॉन्स्टेबल की जलने से मौत हो गई. CISF के हेड कॉन्स्टेबल आलोक की हादसे में मौत हुई. हीटर में खाना बनाते वक्त यह  हादसा हुआ. बताया जाता है कि बीती रात करीब 10 बजे हुए हादसे में वे जल गए थे. आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तुगलक रोड थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों के खिलाफ हत्या (302) का मुकदमा दर्ज किया गया है. जून 2019 में पुलिस हिरासत में हुई एक आरोपी की मौत के मामले में यह केस दर्ज हुआ है. शराब तस्करी के आरोप में गोविंदा नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पुलिस हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी. 

गोविंदा के परिवार ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी हुई थी. अब कोर्ट के आदेश पर नंदनगरी थाने में पुलिस वालों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज हुआ है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here