Delhi Coronavirus Updates: 2089 new cases reported in Delhi in last 24 hours – दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 109140 हुए, पिछले 24 घंटों में 2089 नए मामले आए सामने

दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 109140 हुए, पिछले 24 घंटों में 2089 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Updates: देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राजधानी में दिल्ली में भी इसका संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109140 हो गई है. पिछले 24 घंटों में यहां 2089 नए मामले आए सामने आए हैं. हालांकि अच्छी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 2468 मरीज ठीक भी हुए. इन्हें मिलाकर यहां अब तक कुल 84,694 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में यहां 42 मरीजों की मौत हो गई जिससे यहां मृतकों की कुल संख्या 3300 हो गई. राजधानी में फिलहाल 21,146 एक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटों में यहां 22,961 टेस्ट हुए और अब तक कुल 7,47,109 टेस्ट हो चुके हैं. दिल्ली में 12,272 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. यहां रिकवरी रेट 77.60% है जबकि डेथ रेट 3.02% है. दिल्ली में कुल 633 कन्टेनमेंट जोन हैं.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here