Delhi Police arrests Journalist in Official Secret Act

दिल्ली पुलिस ने पत्रकार राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने एक स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा (Rajeev Sharma) को उनके पीतमपुरा के घर से ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट (Official Secret Act) के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि राजीव के पास से डिफेंस से जुड़े कुछ बेहद सीक्रेट दस्तावेज बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें

पुलिस के मुताबिक़ राजीव शर्मा को 14 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया. फिर 15 सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 22 सितम्बर को पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी ज़मानत पर सुनवाई है.

राजीव शर्मा यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया,द ट्रिब्यून,फ्री प्रेस जर्नल, सकाल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता रही है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here