Delhi Violence : पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख भोपाल में !

दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में हो रही है आरोपी की तलाश

घर मे ताला डाल कर परिवार सहित गायब है शाहरुख

दिल्ली में दंगे के दौरान पुलिस कर्मी पर रिवाल्वर तानने वाला शाहरुख छिपने के लिए भोपाल आया था! एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल ने आज यह दावा किया है।

Delhi violence के दौरान हवा में पिस्टल लहरा कर फायर करता शाहरुख कैमरों में कैद हुआ था। पुलिसकर्मी के रोकने पर शाहरुख ने उसकी छाती पर पिस्तौल तान दी थी।
पुलिस ने दावा किया था कि शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली। शाहरुख के अरविंद नगर स्थित घर पर ताला लगा हुआ है। उसका पूरा परिवार गायब है। पुलिस उसकी दिल्ली और आसपास तलाश कर रही है।
इस बीच आज एबीपी न्यूज (ABP News) ने बताया कि शाहरुख (Shahrukh) भोपाल में भी फरारी काट कर गायब हो गया है। पुलिस उसके बारे में यहां भी खोजबीन कर रही है। उत्तरप्रदेश, हरियाणा में भी उसकी तलाश हो रही है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बीच पिस्टल लहराता शाहरुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here