Democrats accused US President Donald Trump of trying to inflame racial tensions to benefit his electoral campaign | डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के विरोधी, लगाया राजनीतिक लाभ के लिए नफरत फैलाने का आरोप

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ओरेगन के पोर्टलैंड में प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष करने वाले समर्थकों की प्रशंसा कर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. डेमोक्रेट्स ने डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाया है कि वह अपने चुनावी अभियान को लाभ पहुंचाने के लिए नस्लीय तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

पोर्टलैंड में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस बर्बरता से हुई मौत के बाद वहां हिंसा और विरोध प्रदर्शन आम बात हो गई है. याद दिला दें कि बीती 25 मई को पुलिस की बर्बरता के कारण अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी. इस अमानवीय कृत्य के बाद से अश्वेत लोगों के समूह द्वारा पोर्टलैंड में रह-रह कर सरकार विरोधी प्रदर्शन व अभियान की खबरें सामने आती रही हैं.

ये भी पढ़ें: लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच फिर झड़प, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

बताते चलें कि रविवार को पोर्टलैंड में ट्रंप के समर्थकों के एक बड़े कारवां और ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ से जुड़े प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इसमें एक व्यक्ति कि गोली लगने से मौत हो गई थी. मरने वाले व्यक्ति की पहचान राइट विंग समर्थक के रूप में हुई थी. इस घटना के बाद ट्रंप ने कारवां प्रतिभागियों की “ग्रेट पैट्रियट्स” के रूप में प्रशंसा की और मौत के लिए शहर के डेमोक्रेटिक मेयर को जिम्मेदार ठहराया. ट्रंप द्वारा समर्थकों की प्रशंसा का मुद्दा अब भी गरमाया हुआ है.

हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की थी कि वे केनकोशा व विस्कॉन्सिन की यात्रा करेंगे. यहां पुलिस फायरिंग में एक अन्य अश्वेत व्यक्ति की गंभीर बनी हालत का मामला गरमाया हुआ है. ट्रम्प ने गर्मियों के दौरान अमेरिकी शहरों में हिंसा और अराजकता के कारण कई क्षेत्रों की घेराबंदी की है, इस तथ्य के बावजूद कि नस्लीय अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अधिकांश विरोध काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे हैं.

इन गतिविधियों को देखते हुए डेमोक्रेट ने ट्रंप पर अशांति और तनाव को कम करने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है.

बिडेन ने अपने बयान में ट्रम्प की निंदा करते हुए उनपर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हो सकता है युद्ध का माहौल तैयार कर ट्रंप फिर अमेरिका की सत्ता पर काबिज हो जाएं, लेकिन यह एक राष्ट्रपति का नेतृत्व नहीं दर्शाता. इतना ही नहीं यह तो मानवता को कुचल देना वाला रवैया है.

पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘श्रीमान.. क्या आप गंभीरता से आश्चर्य करते हैं, दशकों में ऐसा पहली बार क्यों हुआ है कि अमेरिका ने इस स्तर की हिंसा देखी है. यह आप हैं जिन्होंने नफरत और विभाजन पैदा किया है.’

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here