धमतरी: शराब विवाद में खूनी खेल, एक की मौत; 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोडेबोड गांव में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक परिवार पर खूनी हमला कर दिया। इस हमले में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने आए बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। कुरुद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:

पीड़ित बिसनी बाई नावरंगे ने बिरेझर चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते 28 जून की रात कोडेबोड गांव में शराब पीने को लेकर उनके बड़े बेटे रमेश नावरंगे से सत्यम नागरची और करण यादव का मामूली विवाद हुआ था। रात करीब 1 बजे, गांव के रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, करण यादव, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव, सत्यम नागरची और मरोद गांव के टेकराम सतनामी लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनके घर में घुस गए।उन्होंने परिवार वालों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कोमल नावरंगे को चाकू से गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस वारदात को रोकने गए बिसनी बाई के बेटे और बहू को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई:

कुरुद पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सत्यम नागरची, रामखिलावन नेताम, लकेश ध्रुव, टोकेश साहू, टेकराम, करण यादव और रितिक गाड़ा शामिल हैं। एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here