गलबहियां करते दिखे धीरेंद्र शास्त्री और प्रीतम लोधी

भोपाल। कुछ दिनों पहले ही धीरेंद्र शास़्त्री और प्रीतम लोधी एक दूसरे पर आग उगल रहे थे। और अब देखिए बीजेपी में वापसी के बाद प्रीतम लोधी अचानक से बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के फैन हो गए हैं। उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आशिर्वाद लिया हैं हालांकि, पिछले साल नवम्बर माह में प्रीतम लोधी और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक-दूसरे के खिलाफ आग उगल रहे थे। बीजेपी से निष्कासन के बाद प्रीतम लोधी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री पापी हैं। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने गुस्सा होते हुए कहा था कि ष्वह (प्रीतम लोधी) मुझे मिल गया तो मैं उसे मसल दूंगा। अब प्रीतम लोधी ने धीरेन शास्त्री से आशीर्वाद लिया और धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें गले लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here