ऐसे बनता है समोसा : भोपाल में समोसा बनता देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

भोपाल। यह खबर पढ़ने के बाद बाद आप समोसा खाने के बारे में भी नहीं सोचेंगे। यह वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम भोपाल के शंकराचार्य नगर में बनी इदरीस समोसा बनाने की फैक्ट्री पहुंची। बजबजाती नालियो ंके बीच बनी फैक्ट्री में समोसे तले जा रहे थे। गंदे बोरे में मैदा गूठा जा रहा था।

Samosa

मसाले के उपर इतनी मख्यियां बजबजा रही थीं कि देखकर इंसान बाहर का खान-पान ही छोड़ दे। खाद्य विभाग की टीम ने इदरीस समोसा फैक्ट्री सील कर दी है। समोसे हॉर्कर्स को यह समोसे तीन रुपए के हिसाब से बेचे जा रहे थे। इस जगह पर कई हजार समोसे एक साथ बनाकर बेचे जाते थे। टीम ने भोपाल-इंदौर हाइवे पर यश ढ़ाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट, नागर ढ़ाबा एवं रेस्टोरेंट और एस. आर. एच. रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग ने दबिश दिया है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 31, अधिनियम की धारा 56 के तहत मामले दर्ज किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here