Ovarian Cancer Symptoms in Hindi, कुछ टुकड़े खाते ही भर जाता है पेट तो हो चुका है ये कैंसर, बन जाती है रसौली-गांठ, 5 लक्षण हैं खतरनाक – ovarian cancer symptoms and signs in hindi that every woman should know

How To Detect Ovarian Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के अलावा महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का खतरा भी अधिक होता है। यह सिर्फ महिलाओं को होता है, जो कि अंडाशय में पैदा होता है। इसे अंडाशय में रसौली या गांठ बनना भी कहते हैं। इसके कुछ लक्षण बहुत आम हो सकते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, ओवेरियन कैंसर बीमारियों का एक समूह है, जो ओवरी के अंदर या फैलोपियन ट्यूब और पेरिटोनियम के आसपास शुरू होता है। इस कैंसर का इलाज शुरुआती स्टेज में सबसे ज्यादा कारगर होता है। जिसे पता करने के लिए इन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है।

कुछ खाते ही पेट भरना

कुछ खाते ही पेट भरना

अक्सर महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम खाते हुए देखा जाता है। लेकिन कई बार उन्हें थोड़ा बहुत खाते ही पेट भरा-भरा महसूस होने लगता है। सीडीसी के मुताबिक (ref.), यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके साथ महिलाओं को खाने में भी दिक्कत हो सकती है।

ओवेरियन कैंसर के लक्षण और संकेत

Ovarian Cancer Symptoms : ब्लोटिंग और पेट में गैस भी हो सकता है ओवेरियन कैंसर का लक्षण

ब्लीडिंग होना

ब्लीडिंग होना

महिला को हर महीने पीरियड्स से गुजरना होता है। जिसमें वजाइनल ब्लीडिंग होती है। यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है, खासतौर से मेनोपॉज के बाद। इसके अलावा वजाइना से असामान्य डिसचार्ज की दिक्कत भी हो सकती है।

पेट फूलना

पेट फूलना

पेट फूलना एक आम दिक्कत है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। महिलाओं को पीरियड्स के आसपास भी ब्लोटिंग होती है। लेकिन यह खतरनाक ओवेरियन कैंसर के खतरे के बारे में भी अवगत कर सकता है।

पेट या कमर दर्द

पेट या कमर दर्द

पीरियड्स के आसपास पेट या कमर दर्द होता है। लेकिन ऐसी ही दिक्कत अंडाशय का कैंसर भी कर सकता है। रसौली या गांठ के कारण पेल्विक एरिया की मसल्स दबने लगती है और पेल्विक एरिया-कमर-पेट दर्द का कारण बन सकता है।

इन आदतों में बदलाव होना

इन आदतों में बदलाव होना

खराब पाचन के कारण कब्ज और यूरिन इंफेक्शन के कारण ज्यादा पेशाब आना आम समस्या हो सकती है। लेकिन ये बदलाव कैंसर के प्रति भी आगाह कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here