भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि वे 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर निकाली जाएगी और अयोध्या पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पदयात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं होगा तथा आम जनता को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।


