dipika kakar shoaib ibrahim photos: lifestyle dipika kakar loves bangles styles shoaib ibrahim

1/6

शोएब को पसंद हैं दीपिका के हाथ में चूड़ियां

शोएब को पसंद हैं दीपिका के हाथ में चूड़ियां

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 12’ विनर दीपिका कक्कड़ यूं तो हर बार अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतती हैं, लेकिन जब भी बात उनके एथिनिक वियर फैशन की आती है तो दीपिका का स्टाइल देखने वाला होता है। लेकिन लेकिन क्या आप जानते हैं कि एथनिक वियर के अलावा दीपिका को चूड़ियों से बेहद प्यार है।

2/6

एथिनिक के साथ नहीं पहनना भूलती चूड़ियां

एथिनिक के साथ नहीं पहनना भूलती चूड़ियां

दीपिका कक्कड़ को करीब से फॉलो करने वाले लोग इस बात को अच्छे से जानते होंगे कि एक्ट्रेस कभी भी एथनिक लुक के साथ चूड़ियां पहनना नहीं भूलती हैं। हालांकि, दीपिका पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो सूट से लेकर साड़ी के साथ चूड़ी पहनती हों, लेकिन हाथ में रंग-बिरंगी चूड़ियों के लिए दीपिका का प्यार सबसे हटकर है।

3/6

सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव

सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव

दीपिका कक्कड़ ज्यादा चटक-मटक वाली चीजों से खुद को दूर रखना ही पसंद रखती हैं। वह अक्सर आपको सिंपल से दिखने वाले सूट-सलवार में नजर आ जाएंगी, लेकिन इस बीच भी वह आधे हाथ तक चूड़ियां पहनना नहीं भूलतीं।

4/6

जब फैंस को मिल गई ईदी

जब फैंस को मिल गई ईदी

मीठी ईद पर दीपिका कक्कड़ ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें पिंक प्रिंट वाले सूट में उनका लुक मानो ऐसा था कि जैसे फैंस को घर बैठे-बैठे ईदी मिल गई हो। लेकिन इस दौरान भी दीपिका अपनी चूड़ियों को फ्लॉन्ट करना नहीं भूलीं।

5/6

चिकनकारी के साथ कंट्रास्ट चूड़ियां

चिकनकारी के साथ कंट्रास्ट चूड़ियां

दीपिका कक्कड़ की इस तस्वीर को देखकर आपका क्या कहना है? ग्रे रंग के चिकनकारी कढ़ाई के साथ पिंक कलर की चूड़ियां उनके लुक को सबसे हटकर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

6/6

शोएब के साथ अक्सर अपनाती हैं ऐसा लुक

शोएब के साथ अक्सर अपनाती हैं ऐसा लुक

इस बात में तो कोई दोराय नहीं कि दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब की पसंद का बेहद ख्याल रखती हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से ही लगा लीजिए कि वह जब भी शोएब के साथ होती हैं तो ज्यादातर एथनिक लुक के साथ चूड़ियां पहनना नहीं भूलतीं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here