नई दिल्ली: केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के आंतरिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस फेरबदल के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में युवाओं, पिछड़े वर्ग (ओबीसी) और महिला सांसदों को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


