Disha Patani in Sexy Floral Dress

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस पहनी दिख रही हैं। वहीं मौनी रॉय ने भी ऐसा लुक शेयर किया था जो घर में भी आपको स्टाइलिश फील दे सकता है। इन समर फ्रेंडली ड्रेसेस में दोनों ही अदाकाराएं कमाल की लग रही थीं। वैसे ये लुक्स ऐसे हैं जिन्हें न सिर्फ वर्किंग विमन बल्कि कॉलेज गर्ल्स भी कैजुअल हैंगआउट के दौरान कैरी कर सकती हैं।

Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय लॉकडाउन के बीच अपनी तस्वीरों के जरिए फैन्स के साथ कनेक्शन बनाए हुए हैं। इस बार इन अदाकारों ने अपने समर लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों ही ऐक्ट्रेसेस की ड्रेस के पैटर्न और स्टाइल पूरी तरह अलग थे, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि दोनों ही इन ड्रेसेस में काफी अच्छी लग रही थीं।

दिशा ने पहनी थी शॉर्ट ड्रेस

इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में दिशा वाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी दिखीं, जिस पर ओवरऑल ब्लू माइक्रो फ्लोरल प्रिंट है। ड्रेस में लेयर्ड प्लस फ्रिल डिजाइन है जो उसे खास लुक दे रहा है। इसकी नेकलाइन को भी डिजानर लुक देते हुए उस पर स्मॉल प्लीट्स स्टिच की गई है। वहीं स्लीव्स को कफ्तान टच देते हुए लूज रखा गया है। इसमें भी लेयर्ड ऐंड प्लीट्स डिजाइन देखा जा सकता है।

वैसे आउटफिट की खासियत उसका बैकलेस लुक था। इसे और स्टाइलिश बनाते हुए क्रिस-क्रॉस लेस डिजाइन भी दिया गया था जिसमें टाइंग का ऑप्शन था, जिससे ड्रेस के अपर पोर्शन को बॉडी के मुताबिक फिट दी जा सकती है। इस ड्रेस के साथ दिशा ने नो-मेकअप लुक कैरी किया था वहीं उन्होंने जूलरी में सिंपल स्टड्स और डेलिकेट चेन नेकपीस पहना था।

बिखरे बाल, लोअर-टीशर्ट और चप्पल में सेट पर पहुंचीं दिशा पाटनी

  • दिशा पाटनी को कभी स्वीट तो कभी सेक्सी अंदाज में देखा जाता है। जैसा मूड या जरूरत हो वह उसके अनुसार बड़े ही पफेक्शन के साथ लुक चेंज कर लेती हैं। इस बार जब वह फिल्म ‘मलंग’ के प्रमोशन के लिए एक डांस रिऐल्टी शो का हिस्सा बनने पहुंची तो उनका बिफोर और ऑफ्टर मेकअप लुक कैमरे में कैद हो गया।

  • जब दिशा सेट पर पहुंची तो उनका अंदाज बेहद अलग था। न तो उन्होंने मेकअप कर रखा था और न ही वह कोई स्टाइलिश कपड़े पहनी हुई थीं।

  • इतना ही नहीं उन्होंने तो पैरों में भी स्लिपर्स पहने थे और वहीं बाल भी मेसी लुक वाले लग रहे थे।

  • हालांकि, इस केयरफ्री लुक में भी उनकी प्यारी से मुस्कान दिल जीत लेने वाली थी।

  • जब दिशा शूट के लिए वैनिटी वैन से बाहर आईं तो उनका लुक बिल्कुल बदल चुका था। कैमरे के सामने पपराजी को स्टाइलिश दिशा देखने को मिली।

  • प्रमोशनल शूट के लिए दिशा ने पिंक टोन्ड आर्मी पैंट्स, वाइट स्पोर्ट्स ब्रा और पिंक क्रॉप टॉप चुना था।

  • मैचिंग मेकअप और गालों व आंखों पर गुलाबी रंग उनके कपड़ों से परफेक्टली मैच कर रहा था। यह उन्हें फ्रेश ऐंड क्यूट लुक देता दिखा।

  • दिशा ने इस स्टाइलिश ऐंड गॉरजस अंदाज में फिल्म ‘मलंग’ के अपने को-स्टार्स के साथ भी फोटो खिंचवाए। वैसे कहने की जरूरत नहीं कि खूबसूरत दिशा पर से सिर्फ पपराजी ही नहीं बल्कि साथी ऐक्टर्स भी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। (फोटो साभार: योगेन शाह)

मौनी ने पहनी थी यह ड्रेस

मौनी ने भी कुछ दिन पहले एक समर ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इस ड्रेस की बात करें तो उन्होंने ऐंकल लेंथ बॉडी हगिंग ड्रेस पहनी थी। इस वाइट मेक्सी ड्रेस पर ब्लू प्रिंट था जिसका पैटर्न ब्लॉक प्रिंट से मिलता-जुलता लग रहा था। वहीं इस ड्रेस में स्पैगटी स्लीव्स थीं जिसके साथ हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी। नेकलाइन पर गोल्डन वर्क भी था जो उसे नेकपीस जैसा लुक दे रहा था।

मौनी ने अपने लुक को जूलरी फ्री रखते हुए बालों को स्ट्रेट रखा था जो उनके स्टेप कट को उभार कर रहा था। वहीं मेकअप की बात करें तो इसे न्यूड टोन रखते हुए मौनी ने आईब्रो और आईज को हाईलाइट किया था। वहीं फुटवेअर की बात करें तो उन्होंने येलो स्लिपऑन्स पहनी थीं, जो बिल्कुल कॉन्ट्रास्टिंग फील दे रही थीं।

वैसे अगर आप भी दिशा और मौनी के फैशन की फैन हैं तो हमें लगता है कि आपको भी इन ड्रेसेस को अपनी वॉरड्रोब में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आप भी इन अदाकारों जैसी स्टाइलिश लग सकें।

मौनी रॉय का जंपसूट लुक देख हो जाएगा ‘दिमाग खराब’

  • मौनी रॉय वैसे तो हमेशा स्टाइलिश ही नजर आती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने लुक के साथ जो एक्सपेरिमेंट किया वह कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

  • मौनी को जब मुंबई में स्पॉट किया गया तो वह डेनिम जंपसूट में नजर आईं।

  • इस जंपसूट में अच्छी दिखने की जगह यह अदाकारा काफी अजीब लग रही थी।

  • मौनी के इस तरह वियर्ड लगने के पीछे का सबसे बड़ा कारण था जंपसूट की बेकार फिटिंग। उन्हें देख ऐसा लग रहा था मानो वह किसी से उधार लेकर इसे पहनकर आई हों।

  • ऊपर से जंपसूट पर किया गया प्रिंट वर्क उसको स्टाइलिश बनाने की जगह फनी टच दे रहा था।

  • बचीकुची कसर मौनी के चश्मे ने पूरी कर दी थी। रेट्रो फ्रेम वाले ब्लैक ग्लासेस वैसे तो ट्रेंड में हैं, लेकिन इस लुक के साथ वह मौनी को कुछ खास लुक नहीं दे रहे थे।

  • वैसे मौनी ने अपने जंपसूट के फ्रंट बटन्स को अपर चेस्ट तक ओपन रखकर थोड़ा कूल लगने की कोशिश की थी, लेकिन आउटफिट के ओवरपावरिंग डिजाइन ने इसे भी हाइड कर लिया। (फोटो साभार: योगेन शाह और इंस्टाग्राम@mouniroy)

Web Title disha patani and mouni roy summer dresses are perfect to give you stylish look this season(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here