ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
महरौनी। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन सक्रिय है। मंडी सचिव की देखरेख में मोहल्लों में डोर-टू-डोर सब्जी की सप्लाई की जा रही है। मध्य प्रदेश की सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने सभी से साफ-सफाई के साथ घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी को बाहर बेवजह घूमने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा ही कोरोना वायरस से बचाव है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण ने कहा कि घर से कोई न निकले, अनावश्यक घूमते नजर आने पर मोटरसाइकिल जब्त कर ली जाएगी। घर में भी दूसरों से एक मीटर की दूरी पर रहें। सड़क पर कोई वाहन नहीं रखेगा। सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, घर में सफाई रखें, संक्रमण से बचना है तो घरों में रहे। उन्होंने नगर में घूमते बाइक चालकों को रोककर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान वाहनों को रोककर बाजार में आने की जानकारी ली गई। कोरोना से बचने के उपाय बताए गए। टीकमगढ़ रोड पर निवारी गांव से लगी मध्य प्रदेश की सीमा पर अधिकारी पहुंचे। उपनिरीक्षक गुलाब सिंह से एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण और कोतवाली प्रभारी अलमा अहिरवार ने स्थिति का जायजा लिया। किसी को बेवजह प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडी सचिव गिरजेश तिवारी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, मंडी के वरिष्ठ लिपिक केएन याज्ञिक, रामनरेश, राजा सिंह, राजबहादुर, मुलायम सिंह, पवन भौंडेले, आनंद पंडा मौजूद रहे।
Source link