दो बाईकों में टकराव के बाद विवाद,एक युवक और महिला ने की युवती की पिटाई।

ग्वालियर में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।इस दौरान थप्पड़ और चप्पल चलाईं गईं। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी इलाके का बताया जा रहा है। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इसके बाद दोनों ही बाइक सवारों में मुंहवाद होना शुरू हो गया। एक बाइक पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे तो दूसरी पर एक पुरुष, एक महिला और एक युवती सवार थे। मुंहवाद के दौरान दोनों बाइक सवार पुरुष जब आपस में उलझ रहे थे। तभी एक महिला ने युवती पर थप्पड़ बरसा दिए। इसी बीच महिला के साथ मौजूद पुरुष ने युवती की चप्पल से पिटाई कर दी। मामला गहराता, उससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने जाने की हिदायत दी। बाबजूद इसके दोनों पक्ष थाने नहीं पहुंचे। वहीं इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस बारे में जब सीएसपी इंदरगंज अशोक सिंह जादौन से मीडियाकर्मियों ने वायरल वीडियो के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने घटना कारित होना स्वीकारा है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने जाने की हिदायत दी थी, बाबजूद इसके कोई पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में शिकायत आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- अशोक जादौन, सीएसपी इंदरगंज सर्किल, ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here