जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री ने किए विकास कार्यों के लोकार्पण, सेतु व मंदिर निर्माण का निरीक्षण

छतरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री ने आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए विकास, जनसरोकार एवं आस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया।उन्होंने कुटोरा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणजनों से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, समाज के लिए इसकी महत्ता बताते हुए बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

साथ ही सभी से नशे से दूर रहने का आग्रह किया।इसके बाद कुटोरा से गुर्जन धाम के बीच निर्माणाधीन सेतु का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं पर संभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक सुधार शीघ्र कराने, नियमित मॉनिटरिंग तथा समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और दीर्घकालिक सुविधा मिल सके।

इसके पश्चात श्री अग्निहोत्री ग्राम गुंजोरा पहुँचे, जहाँ श्री हरवल लोधी जी की आकस्मिक दुर्घटना में निधन पर शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। साथ ही शासन से देय सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की।

अंत में वे घुवारा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुर्जन धाम पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों के साथ भगवान श्री नरसिंह प्रभु के दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गति देने हेतु यथासंभव दान अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here