रीवा के कलेक्ट्रेट में आज जिला योजना समिति की बैठक पूर्ण हुई इस बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित हुए,, आयोजित बैठक में गर्मी और अल्पवर्षा से उत्पन्न हुए पानी के संकट का दूर करने को लेकर चर्चा की गई, इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास को लेकर भी चर्चा की गई।
दो दिवसीय प्रवास पर जिले के प्रभारी मंत्री 16 अप्रैल की शाम रीवा पहुंचे,, स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने उपरांत रात्रि विश्राम रीवा सर्किट हाउस में किया और आज सुबह नव गठित जिला मऊगंज पहुंचे जहां जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रीवा पहुंच कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुए,, बैठक में प्रधानमंत्री आवास सहित जल संकट का लेकर जिले के अधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने चर्चा की,,, प्रभारी मंत्री ने कहा की 23 हजार प्रधानमंत्री आवास आए है और आवास प्लस की सूची पूरी होने की स्थिति में है करीब 96 प्रतिशत कंप्लीट हो गई है जो शेष है वह भी जल्दी पूरी हो जाएगी,, उन्होंने कहा की गर्मी और अल्पवर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट बढ़ा है जब दिशा की बैठक हुई थीं तो 64 गांव चिन्हित किए गए थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 90 हो गईं है इन गांवों में जल संकट को दूर करने की योजना पर चर्चा की गई है।
बाइट प्रहलाद पटेल प्रभारी मंत्री रीवा


