Divya khosla kumar age: तस्वीरें देख धोखा न खाएं, छोटी स्कर्ट में दिख रही ये बच्ची नहीं बल्कि 38 साल की महिला और एक बच्चे की मां है – divya kumar khosla spotted in andheri in printed mini skirt and white t shirt

यंग दिखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं? लेकिन एक ऐसी शख्सियत भी हैं, जो नैचरली ही इतनी यंग दिखती हैं कि कई बार उन्हें देख धोखा हो जाता है कि वह कॉलेज गोइंग गर्ल हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड की हसीनाओं को फैशन और लुक्स के मामले में टक्कर देना आसान नहीं है। हालांकि, एक महिला ऐसी भी है, जो न सिर्फ पॉप्युलैरिटी में बल्कि स्टाइल व ब्यूटी के मामले में भी ऐक्ट्रेसेस पर भारी पड़ती नजर आती है। हम बात कर रहे हैं दिव्या खोसला कुमार की, जिन्हें शनिवार को अंधेरी में स्पॉट किया गया। उनका लुक कुछ ऐसा था कि देखकर यह लग रहा था जैसे कोई यंग गर्ल हो।

38 साल की दिव्या ने अपने लिए क्यूट ऐंड प्रिटी कपड़े चुने थे। उन्होंने वाइट कलर की काउल नेकलाइन टी-शर्ट पहनी थी। इस प्लेन टी-शर्ट में हाफ स्लीव्स थीं। इसे दिव्या ने मिनी स्कर्ट के साथ मैच किया था। यह स्कर्ट पिंक ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन की थी, जो उसे टी-शर्ट के लिए परफेक्ट सिलेक्शन बना रही थी।

NBT

दिव्या कुमार खोसला ने अपने कंफर्ट का ख्याल रखते हुए, इन कपड़ों के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन थे। उन्हेंने Nike के पर्पल ऐंड पिंक कलर के वॉकिंग शूज पहने थे। वह एक घुटने में नी-बेल्ट भी पहनी नजर आईं, जो शायद उन्होंने दर्द कम करने के लिए पहना था। दिव्या ने प्रटेक्शन के लिए रेड ऐंड वाइट कॉम्बिनेशन का मास्क लगाया था। उनका फेस मेकअप फ्री नजर आ रहा था, वहीं बाल भी नैचरल लुक में ही खुले हुए थे।

NBT

इस बात में कोई दो राय नहीं कि अगर कोई इन फोटोज को देखे, तो उसे लगेगा ही नहीं कि इनमें दिख रही महिला 38 साल की और एक बच्चे की मां है। खासतौर से कपड़े और दिव्या की दुबली काया उन्हें और भी ज्यादा यंग लुक दे रहे थे।

रेड कार्पेट पर पहुंची बिजनसमैन की पत्नी तो तारा, अनन्या भी पड़ गईं फीकी

  • रेड कार्पेट पर पहुंची बिजनसमैन की पत्नी तो तारा, अनन्या भी पड़ गईं फीकी

    जब बात आती है किसी खास इवेंट की तो बॉलिवुड हसीनाएं अपना बेस्ट लुक प्रेजेंट करने की कोशिश करती हैं। इस बार भी जब एक अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया तो अनन्या पांडे से लेकर तारा सुतारिया तक सभी हॉट लुक में नजर आईं। हालांकि, जब रेड कार्पेट पर बिजनसमैन भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार पहुंची तो सभी की नजरें सिर्फ उन पर ही जम गईं।

  • अनन्या का ग्लैमरस लुक

    अनन्या पांडे का इस दौरान ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वह ब्लैक कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी दिखीं। इस ड्रेस में वन साइड हाई स्लिट भी थी।

  • ड्रेस पर था सीक्वंस वर्क

    अनन्या के इस हाई स्लिट गाउन पर गोल्डन सीक्वंस वर्क किया गया था, जो ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी थीं। बात करें बालों की तो उन्होंने लूज मेसी बन बनाया था, वहीं मेकअप को न्यूड टोन रखा था।

  • तारा का एलिगेंट लुक

    तारा सुतारिया ने इस इवेंट के लिए एलिगेंट लुक चुना था। उन्होंने ब्लैक बॉलगाउन पहना था जिसमें स्लिट भी थी। गाउन के अपर पोर्शन की बात करें तो इसे बॉडी हगिंग पैटर्न का रखते हुए नेकलाइन को स्ट्रेटकट रखा गया था।

  • बालों को बन में किया स्टाइल

    तारा सुतारिया के इस एलिगेंट लुक के साथ उनके बालों को लो बन में स्टाइल किया गया था। फ्रंट हेयर को वन पार्ट का रखते हुए स्लीक लुक दिया था।

  • सारा अली खान का परी जैसा लुक

    सारा अली खान बेहद खूबसूरत बेबी पिंक गाउन में नजर आईं। इस शिफॉन गाउन में ऊपर से रफल लुक के साथ ही उस पर फेदर और बीड्स वर्क भी किया गया था।

  • मेसी हेयर ऐंड नो जूलरी

    सारा ने गाउन के साथ न्यूड टोन मेकअप चुना था। वहीं बालों को मेसी पोनी में स्टाइल किया गया था। इस ड्रेस के साथ यह अदाकारा बस रिंग्स पहनी दिखी थी, बाकी उन्होंने गाउन के खास डिजाइन को ही हाईलाइट होने दिया था।

  • दिव्या का किलर लुक

    बात करें लाइमलाइट चुराने वाली दिव्या खोसला कुमार के लुक की तो यह हर ऐंगल से हॉट था। इस वन शोल्डर बॉडीकॉन गाउन की यूएसपी इसकी सुपर हाई थाई स्लिट डिजाइन थी।

  • स्लिट को किया फ्लॉन्ट

    रेड कार्पेट पर दिव्या ड्रेस की हाई स्लिट को कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसे कैमरापर्सन्स ने भी अपने कैमरे में कैद करने में देर नहीं लगाई।

  • रकुल प्रीत का साड़ी लुक

    रकुल प्रीत ने अपने लिए फ्यूशन साड़ी लुक चुना था। लेवंडर कलर की इस साड़ी के साथ उन्होंने थ्री लेयर एमरल्ड नेकपीस भी पहना था, जो शानदार दिखाई दे रहा था।

  • अंकिता लोखंडे का रेड गाउन

    अंकिता लोखंडे ने अपने लिए रेड फिश टेल गाउन चुना था। इसमें ऊपर बिग रफल डिजाइन था। वन शोल्डर गाउन के साथ अंकिता ने मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए बालों को वेट लुक दिया था। वह इसमें काफी अच्छी लग रही थीं।

Web Title divya kumar khosla spotted in andheri in printed mini skirt and white t shirt(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here