diy lipstick: घर बैठे सिर्फ 15 मिनट में ऐसे बनाएं मनचाहे शेड की Lipstick – how to make lipstick at home in 15 minutes

अगर आप लिपस्‍टिक लगाने की शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि आप इसे घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। जी हां, आपने सही सुना। यहां पढ़ें इसकी विधि।

NBT

फैशनेबल लड़कियों को लिपस्‍टिक से बेहद प्‍यार होता है। अलग-अलग रंगों में मिलने वाली लिपस्‍टिक पर वो ढेरों पैसे खर्च कर देती हैं। इन दिनों लिपस्‍टिक का बाजार काफी मंद पड़ गया है। ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे ही आप खुद के लिए एक प्‍यारे से शेड की लिपस्‍टिक बना सकती हैं। आज हम आपको बेहद सस्‍ती चीजों से घर पर लिपस्‍टिक बनाना सिखाएंगे, जो मात्र 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इसकी विधि-

घर पर लिपस्टिक बनाने की सामग्री:

NBT

  • बी वैक्‍स
  • नारियल का तेल
  • जैतून का तेल या कोकोआ बटर
  • अपनी पसंद का फूड कलर
  • खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें (वैकल्पिक)

Also read: गर्मियों में लगाएं इस शेड की लिपस्टिक, चुटकियों में बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

लिप कलर तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:

NBT


  • एक खाली और साफ लिपस्टिक कंटेनर (एक पुरानी लिपस्टिक या एक छोटे लिप बाम बॉक्स के कंटेनर का उपयोग कर सकती हैं)
  • मोमबत्ती
  • माचिस की तीली
  • एक बड़ा चम्मच
  • एक ड्रॉपर
  • एक कटोरी

Also read: सांवली लड़कियों पर बेहद प्‍यारी लगती है इन रंगों की Lipstick

लिपस्‍टिक बनाने का तरीका-

NBT


  1. बी वैक्स का 1 इंच लंबा टुकड़ा लें। फिर एक बाउल में एक चम्मच नारियल का तेल और जैतून का तेल या कोकोआ बटर और फूड कलर की 4-5 बूंदें डालें।
  2. फिर एक मोमबत्ती जलाएं और उसकी आंच के ऊपर बी वैक्‍स को किसी चम्‍मच में डालकर पिघलाएं।
  3. फिर इस मिश्रण को नारियल और जैतून तेल के बाउल में ट्रांसफर करें। अब आप इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।
  4. खाली और साफ लिपस्टिक कंटेनर में ड्रॉपर के साथ मिश्रण को भरें।
  5. ढक्कन के साथ कंटेनर को कवर करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। यदि आप इसे रेफ्रिजरेटर में रखती हैं, तो लिपस्टिक लगभग 5 मिनट में तैयार हो जाएगी। यदि आप कमरे के तापमान में रखती हैं, तो आपको 5 मिनट से अधिक का समय लग सकता है।

लिपस्‍टिक बनाते वक्‍त आप अपने मन अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं। यही नहीं, अगर आपको बी वैक्‍स नहीं भी मिल रही है तो आप उसकी जगह पर पेट्रोलियम जेली का यूज कर सकती हैं।

Web Title how to make lipstick at home in 15 minutes(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here