डॉक्टर बोला- प्रधानमंत्री भी मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकता, मरीजों को दी मां-बहन की गाली

सागर। एमपी के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मिडिया में सनसनी बन गया है। यह तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे डॉक्टर मरीजों के साथ अभद्रता और अश्लील गाली गलौज करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 18 नवंबर को शूट हुआ है। ये मामला सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का है जहां डॉक्टर हेमंत कोष्टी Dr Hemant Kosthi के पास इलाज कराने आए घायल मरीज के साथ अभद्रता और जमकर गाली गलौज की। मिली जानकारी के अनुसार वे वीडियो 18 नवंबर का है। जिसमें गढ़ाकोटा में कांग्रेस और बीजेपी के नेता के बीच विवाद के बाद घायल मरीज बीएमसी पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर ने मरीज को नेतागिरी ना करने की चेतावनी देते हुए जमकर चिल्ला चोट की। मां, बहन की गाली भी दी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/11/doc.mp4
Dr. Hemant Koshti Bundelkhan Medical College

मां बहन की अश्लील गाली दी। मरीजों को मारने की धमकी भी दी। वीडियो में डॉक्टर कहते दिख रहा है कि मेरा प्रधानमंत्री भी कुछ भी नहीं उखाड़ सकते हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन ने बताया कि ये डॉक्टर हैं या असभ्य युग के अवशेष..?? घायल कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल का परिजन बताया जा रहा है। रहली विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के फोन लगाने पर भड़के डॉक्टर साहब…! इनका सम्मान तो होना चाहिए,शब्दकोष के उपयोग में भी दरिद्र ही दिखाई दे रहे हैं..!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here