अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिए संकेत

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बेहद मजबूत संबंध हैं, जो दोनों देशों की कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूती देते हैं।समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध शानदार हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वह स्वयं भी इस साल के अंत से पहले भारत आने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का करीबी साझेदार है और दोनों नेताओं के मजबूत रिश्ते द्विपक्षीय संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here