लखनऊ: सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील शुक्ला बर्खास्त, विभागीय जांच में दोषी पाए गए

लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात रहे कॉन्सटेबल सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सुनील शुक्ला ने कुछ दिन पहले चार वीडियो जारी कर गणना प्रभारी समेत अन्य लोगों पर हर महीने 2,000 रुपये लेने का आरोप लगाया था। हालांकि, विभागीय जांच में वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।लखनऊ पुलिस के अनुसार, जांच में सुनील कुमार शुक्ला सोशल मीडिया और मीडिया मंचों के दुरुपयोग, विभागीय अनुशासनहीनता तथा पुलिस नियमों के लगातार उल्लंघन के दोषी पाए गए। इसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here