वाशिंगटन, डीसी: अमेरिका (US) के राष्ट्रपति (President) पद से जाने में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को 1 महीने से भी कम का समय बचा है और अब वे धड़ाधड़ लोगों को माफ कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के कुछ सदस्यों समेत 15 लोगों को माफी दे दी. इसमें 2016 में रूसी हस्तक्षेप संबंधी जांच में आरोपी पाए गए एक अधिकारी और बगदाद में 2007 में हुए नरसंहार के मामले में दोषी पाए गए एक पूर्व सरकारी ठेकेदार शामिल है.
कैंपेन के पैसे से घूमने गए थे रिपब्लिकन हंटर
ट्रंप ने कैलिफोर्निया के पूर्व प्रतिनिधि और रिपब्लिकन सदस्य डंकन हंटर और न्यूयॉर्क के पूर्व प्रतिनिधि क्रिस कॉलिन्स को माफी भी दे दी है.
ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi को मिला US का Legion of Merit अवॉर्ड, राष्ट्रपति Donald Trump ने किया सम्मानित
कॉलिन्स को पता चला था कि एक छोटी दवा कंपनी द्वारा दवा का परीक्षण विफल रहा है जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे और अन्य को शेयर बाजार में होने वाले 8,00,000 डॉलर के नुकसान से बचने में मदद करने की बात स्वीकार की थी. इसके बाद उन्हें 2 साल और 2 महीने की कैद हुई थी.
वहीं हंटर को कैंपेन प्रोग्राम का पैसा चुराने और उस पैसे को अपने दोस्तों के साथ घूमने और बेटी की जन्मदिन की पार्टी पर खर्च करने के मामले में 11 महीने की सजा हुई थी.
पिछले महीने भी ट्रंप ने अपने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को माफ कर दिया था, जिन्हें रूस की जांच के दौरान 2 बार एफबीआई से झूठ बोलने का दोषी पाया था. फ्लिन को मिली माफी की डेमोक्रेट और अन्य आलोचकों ने निंदा की थी.

