Donald Trump Said PM Modi not in good mood about ongoing border situation with China | भारत-चीन विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताई मध्यस्थता की इच्छा, कहा- पीएम मोदी का मूड ठीक नहीं है

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘भारत और चीन के बीच बड़ा विवाद चल रहा है, 1.4 बिलियन लोगों और बेहद ताकतवर मिलिट्री के बीच ये विवाद है. भारत खुश नहीं है और ये भी संभव है कि चीन भी खुश ना हो. मैंने पीएम मोदी से बात की थी, चीन के साथ जो भी चल रहा है, उस पर उनका मूड अच्छा नहीं है.’ 

भारत और चीन के बीच मध्यस्थता के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि मेरे मध्यस्थता करने से उन्हें मदद मिलेगी तो मैं ऐसा करना चाहूंगा.’

वहीं चीनी मीडिया का भी इस मुद्दे पर बयान सामने आया है. चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए अमेरिका की सहायता की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार माफ करने जा रही है किसानों का 1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज!

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपे एक लेख में कहा गया कि दोनों देशों को राष्ट्रपति ट्रंप की सहायता की जरूरत नहीं है. 

इसमें कहा गया, ‘हालिया विवाद को भारत और चीन द्विपक्षीय वार्ता से सुलझाने में सक्षम हैं. दोनों देशों को अमेरिका से सतर्क रहना चाहिए जो कि क्षेत्र में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के अवसर की तलाश में रहता है.’ (इनपुट:भाषा से भी)

LIVE TV-

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here